PM Kisan 22nd Installment: किसानों के खाते में इस दिन आएगा 22वीं किस्त का पैसा, फटाफट करें चेक
पीएम किसान की 21वीं किस्त पीएम मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की थी। उस समय 9 करोड़ से ज्याद किसानों के अकाउंट में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस स्कीम के तहत अब तक किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
क्या है PM Kisan योजना?
PM Kisan स्कीम के तहत सरकार पात्र किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रुपये कि किस्त देती है। यानी साल में 3 बार यह अमाउंट दी जाती है। पहली किस्त अप्रैल दूसरी अगस्त और तीसरी दिसंबर से मार्च महीने के बीच जारी की जाती है।
कब आएगी 22वीं किश्त?
जानकारी के अनुसार PM Kisan की 22वीं किस्त इसी महीने जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए किसानों को अपनी पात्रता, e-KYC और लाभार्थी स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी जा रही है।
कौन किसान इस योजना के लिए पात्र हैं?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान को भारत का नागरिक होने के साथ खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। यह स्कीम छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है।