Aadhaar Photo Update: क्या आपको भी बदलनी है आधार कार्ड में फोटो? तो यहां जानें अपडेट की पूरी प्रोसेस
Jun 24, 2025, 13:55 IST
Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड आज के समय में सबसे मुख्य दस्तावेजों में से एक है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं।इसकी जरूरत हर सरकारी कामों से लेकर निजी कामों में पड़ती हैं। लेकिन कई बार आधार में गलत जानकारी होने के कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। तो हम इसे अपडेट करवा लेते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपके आधार में लगी फोटो पुरानी हो गई है और आप उसे बदलना चाहते हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के उसे बदल सकते हैं। तो आइये आज हम आपको आधार में फोटो बदलने की पूरी प्रोसेस बताते हैं।
यहां जानें आधार में फोटो अपडेट करवान का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड की भी फोटो पुरानी हो गई है या आप इसे बदलवाना चाहते हैं तो बदलवा सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करें और अपॉइंटमेंट ले लें
- अब जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिली है उस दिन आधार सेवा केंद्र पर जाएं
स्टेप 2
- आधार केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
- जान लें ये वही फॉर्म है जिससे आप आधार कार्ड में कोई भी जानकारी अपडेट करवा पाते हैं
- अब आपको इस फॉर्म को भरना होता है
- इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी मांगी गई जरूरी जानकारियां भर दें
स्टेप 3
- ध्यान रहे इस फॉर्म में ये भी बताएं कि आपको आधार में क्या चीज अपडेट करवानी है
- जैसे आपको आधार में फोटो अपडेट करवानी है तो ये बताएं
- इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना है
- फिर जब बारी आए तो संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म लेकर जाएं
स्टेप 4
- अब अधिकारी आपका फॉर्म देखता है और फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
- बायोमेट्रिक से सत्यापन किया जाता है कि आप ही सही व्यक्ति हैं
- इसके बाद आपकी नई फोटो क्लिक की जाती है जिसे अपडेट किया जाता है
- आखिर में आपसे तय शुल्क भी लिया जाता है
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपकी नवीनतम फोटो आपके आधार में अपेडट हो जाती है Aadhaar Photo Update