Govt Scheme: सरकार छात्रों के लिए लेकर आई खास योजना ! निजी खर्चों के लिए हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये; जानें क्या है योजना
May 12, 2025, 11:17 IST
Govt Scheme: अगर आपके पास भी खुद का घर नहीं है या आप पढ़ाई करने के लिए घर से दूर किसी किराए के घर में रह रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने ऐसे लोगों के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो अपने घरों से दूर जिला मुख्यालयों पर स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार पात्र और होनहार छात्रों को हर महीने 2,000 रुपये का वाउचर देगी, ताकि छात्र आवास सहित अपने अन्य खर्च वहन कर सकें। जानें पूरी योजना मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ केवल वही छात्र उठा सकते हैं जो जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी स्कूलों में कला, विज्ञान या वाणिज्य की पढ़ाई कर रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार हर छात्र को 2,000 रुपये का वाउचर देगी, जो हर साल अक्टूबर से मार्च के बीच हर महीने दिया जाता है। ताकि वे अपनी पढ़ाई ठीक से पूरी कर सकें। 10 महीने में इतना मिलेगा लाभ अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को रहने, खाने-पीने और बिजली-पानी समेत कई खर्च उठाने पड़ते हैं, जबकि उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता। ऐसे में सरकार ने ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शुरू की है। इस तरह छात्र 10 महीने में 20,000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं।