FASTag Annual Pass: देश में केवल 1057 टोल प्लाजा पर ही चलेगी FASTag की 3000 वाली स्कीम, वाहन चालकों को जरूर पता होनी चाहिए ये बात
Jun 20, 2025, 17:17 IST
FASTag Annual Pass: देश में जल्द ही फास्टैग एनुअल टोल पास (FASTag Annual Pass Scheme) योजना शुरू होने वाली है। जिसमें आप 3000 रुपये के रिचार्ज पर 1,057 टोल से होकर गुजर सकते हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल होगा कि नया टोल पास कहां-कहां चलेगा। आइए जानते हैं कि इस टोल पास से आप कहां-कहां की यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, 15 अगस्त को लागू होने वाली इस वार्षिक टोल पास योजना से आप एक साल में 200 टोल से लेकर गुजर सकते हैं। हालांकि, यह योजना अभी सिर्फ एनएचएआई और नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य रहेगी। स्टेट हाईवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास काम नहीं करेगा। जिससे आपको परेशानी हो सकती है और टोल चुकाना पड़ सकता है।