{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल 30 जुलाई को कहां कहां होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम के अनुमान के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश होने की संभावना है। 
 

Kal Ka Mausam: हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। हालांकि कई जगहों पर अभी तक बारिश का इंतजार है वहीं कई इलाकों में झमाझम बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। कई जगहों पर भारी बारिश के चलते लोगों का बुरा हाल है वहीं कई जगहों पर बारिश ना होने से किसान और आमजन परेशान है।.. 

अब आपको बताते हैं कि कल कहां कहां पर बारिश होगी...

हरियाणा में कल मानसून के सक्रिय रहने से पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मौसम के अनुमान के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश होने की संभावना है। 

वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

इसके अलावा पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और आसपास के अन्य जिलों में आंशिक बादलों के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है।