Kal Ka Mousam: अगले 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब समेत 15 राज्यों में होगी भारी बरसात
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले 3 से 4 दिन बादलों की मेहरबानी से तापमान सामान्य रहेगा, जिससे हीटवेव और गर्मी का असर कम हो सकता है। खासकर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर 15 से 17 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। Kal Ka Mousam 16 March 2026
पहाड़ों पर भी अगले 24 घंटे में विक्षोभ का असर तेज होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
IMD ने बताया कि सोमवार और मंगलवार तक दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। उधर, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और तेज वर्षा की संभावना है। IMD का मानना है कि मौसम में आई तब्दीली प्री मानसून के संकेत हैं। वहीं, लगातार गर्मी और हीटवेव के बढ़ने के बीच महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्से बादलों से ढके नजर आ सकते हैं। Kal Ka Mousam 16 March 2026
यूपी में मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, ये राज्य के कुछ ही हिस्सों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है।
IMD ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कई अन्य जिलों आकाशीय बिजली बिजली कड़ने और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मघ्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टी का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही के अलावा बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mousam 16 March 2026
दिल्ली-NCR में मौसम
दिल्ली-NCR में रविवार तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। सुबह ठंडी हवाओं के साथ गिरी बौछारों से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से समूचे NCR मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। फिलहाल, अगले कुछ घंटों के लिए IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान तेज हवाओं के साथ आसमानी बिजली गिरने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, यहां भी अगले 2 दिन तक बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में परिवर्तन से अगले 2 से 3 दिन तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा। Kal Ka Mousam 16 March 2026
बिहार में मौसम
मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों पर अगले 2 से 3 दिन मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। 15 से 17 मार्च के बीच एक विक्षोभ के असर से पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया और जहानाबाद में आंधी, बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ वज्रपात का खतरा रहेगा। Kal Ka Mousam 16 March 2026
हरियाणा-पंजाब में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार के लिए पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और हरियाणा-पंजाब में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बारिश, तूफान और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। IMD ने दोनों ही राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए खराब मौसम के दौरान लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है।
अगले 24 घंटे की अवधि में मेघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, और हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। IMD के अनुसार, बादल छाए रहने और लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान कम हो सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। Kal Ka Mousam 16 March 2026
उत्तराखंड-कश्मीर का मौसम
उत्तर-पश्चिमी भारत में 17 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर विक्षोभ के असर उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सा पर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बादलों मेहरबानी है और पिछले कई दिनों से बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam 16 March 2026
इतनी ही नहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर असर डाल रहा है और बारिश एंव बर्फबारी की गतिविधियां जारी हैं। IMD ने बताया कि 16 मार्च से नये विक्षोभ की एंट्री से अगले 5 दिन तक बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान हवाओं की गति काफी तेज होगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रह सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में मौसम
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया। फिलहाल, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और अटल सुरंग सहित मनाली की ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिर रही है। Kal Ka Mousam 16 March 2026
शिमला मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बूंदा-बांदी की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने 21 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश और हिमपात का भी अनुमान जताया है। फिलहाल, कई हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और करीब 12 जिलों में बारिश का अलर्ट घोषित है।
तमिलनाडु में मौसम
दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। लगातार तटीय राज्यों में बादलों की आवाजाही इस बात का इशारा कर रही हैं कि भीषण गर्मी और हीटवेव की संभावनाओं के बीच बारिश की गतिविधियां राहत देती रहेंगी। फिलहाल, अगले 2 से 3 दिन तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु के समुद्री हिस्सों तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। IMD की मानें तो 16 मार्च को नीलगिरी और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि पुडुचेरी और कराईकल में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। Kal Ka Mousam 16 March 2026
मौसम विभाग ने राज्य में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वेल्लोर, रामनाथपुरम, परमाथी, थूथुकुडी और मदुरै हवाई अड्डे और पुडुचेरी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और कहीं-कहीं बौछारें गिर सकती हैं। इसके अतिरिक्त केरल, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर बादल छाए रह सकते हैं और पूर्वोत्तर में तेज बारिश की संभावना है।