Kal Ka Mousam: होली से पहले इन 4 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
देश में होली पर मौसम विभाग के मुताबिक 3 मार्च की रात से उत्तर भारत के 4 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान तेज धूल भरी हवा भी चलेंगी। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Kal Ka Mousam
देश के इन राज्यो में चेतावनी
4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।
2 से 3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।
4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तथा 4 से 7 मार्च के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।
IMD के मुताबिक मार्च में उत्तरपूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कल यानी 2 मार्च से गर्मी बढ़ने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अगले 3 दिनों तक बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी में 2 मार्च से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD के मुताबिक 2 मार्च को बारिश के साथ तेज हवाएं जो कि 20 से 30 KM प्रति घंटे की गति से चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, बारिश की स्पीड कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद और सीतापुर शामिल हैं। Kal Ka Mousam
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन बिहार में गर्मी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, बक्सर, सिवान भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में होली पर मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। राज्य में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का ऐहसास होगा। जिन जिलों में तापमान में कमी आएगी उनमें नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत शामिल हैं। Kal Ka Mousam
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम बदल सकता है। मनाली के आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने की भी चेतावनी है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें रियासी, कठुआ और अनंतनाग है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कल यानी 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन वहीं, बात करें होली की तो इस दौरान 15 से 20 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह के समय ठंड का ऐहसास होगा। वहीं, जिन जिलों में तापमान बढ़ेंगे उनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर शामिल हैं। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में कल यानी 2 मार्च को बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लेकिन लगातार होली तक मध्यम गति की हवा चलेगी। होली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें ग्वालियर, कटनी, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, अशोकनगर, धार और बुरहानपुर शामिल हैं।