Kal Ka Mousam: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देशभर के तमाम राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में अगले चार दिनों में यानी 9 मार्च तक दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने 8 राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। Kal Ka Mousam
IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई राज्यों में गर्मी और उष्ण लहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
वहीं ओडिशा में 7 से 9 मार्च तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च तक, बिहार में 9 और 10 मार्च, झारखंड में 9 से 11 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
IMD ने हिमाचल, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 8 मार्च को मौसम साफ रहेगा। कई जगहों पर तापमान नॉर्मल से अधिक हो सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह के समय हवा की रफ्तार पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। जबकि दोपहर तक हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में गर्मी परेशान करने लगी है। लोग दोपहर में यात्रा करने से बच रहे हैं। IMD के अनुसार, 9 और 10 मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर-प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 मार्च को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान अधिक रहने की संभावना है। 7–13 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 7 और 8 मार्च को कुछ जगहों पर हीटवेव जैसी स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है।