{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam 1 May : अगले 20 घंटों में इन 11 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान 

 
Kal Ka Mousam 1 May 2026, कल का मौसम 1 मई, कल का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश से देशभर में मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन अब अप्रैल का महीना खत्म होते-होते फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है। 

कल यानी 1 मई शुक्रवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 1 May

देखें कल 1 मई शुक्रवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

देश में एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने 1 मई के लिए फिर से यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। 

पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और ओले गिरने की भी संभावना है। Kal Ka Mousam 1 May

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के जिलों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 1 मई को भी देश के 11 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी चल सकती है। पूर्वी और भारत के कई राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है। खासकर, बिहार, यूपी, पंजाब और हरियाणा में खास चेतावनी है। Kal Ka Mousam 1 May

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली (1 मई- बारिश-ओले की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1 मई को भी भारी बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। 

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश ( 1 मई से 2 मई तक- भारी बारिश- आंधी की चेतावनी): सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 1 May

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार ( 1 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गया, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। 

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड (1 मई- बारिश-आंधी की संभावना): बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। Kal Ka Mousam 1 May

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश ( 2 मई- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा और ऊना में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। 

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम 

पंजाब ( 1 मई- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, होशियारपुर, बरनाला, पठानकोट, अमृतसर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़, मोगा, और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 1 May

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान ( 2 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जोधपुर, अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, हनुमानगढ़ और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश (1- 5 मई बारिश-आंधी का अलर्ट): भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, बालाघाट, मांडला, सिवनी, सीधी और सिंगरौली में बारिश-आंधी की संभावना है।