{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान 

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कल किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें IMD पूरी रिपोर्ट...

मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। इसका मतलब है कि देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। ठंड बढ़ भी सकती है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सर्दी को लेकर अलर्ट है। Kal Ka Mousam

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास NCR क्षेत्र में कल (9 फरवरी) को धुंध छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल दिल्ली का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का AQI कल 230 के आसपास बना रह सकता है, जो खराब श्रेणी को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी सर्दी एक बार फिर करवट ले सकती है। IMD के मुताबिक कल (February 9) पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर उत्तरी इलाकों में पड़ सकता है। इससे हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होता दिख रहा है। राज्य में 20 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार के मौसम में IMD ने बदलाव का अनुमान जताया है। राज्य के ज्यादा इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। बिहार में पछुआ हवाओं और धूप के संयोजन से मौसम काफी बदल सकता है। दिन में धूप लगने के साथ शाम को सर्दी में कमी भी आ सकती है। हालांकि, इस बीच लोगों को ठंड से अलर्ट रहने की हिदायत भी दी गई है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 3 दिन तक मौसम बदल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी इलाकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान में कल (9 फरवरी) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है। Kal Ka Mousam

तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु में आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। राज्य और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। साथ ही, कम से कम एक हफ्ते तक कोई खास बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक अगले 7 दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।