Kal Ka Mousam 11 May : हरियाणा समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 11 May 2026, कल का मौसम, कल 11 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। चलिए जानते है कल 11 मई सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी सोमवार को उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। कहीं तेज आंधी और बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी तो कहीं लू और उमस परेशान करेगी। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। Kal Ka Mousam 11 May
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार देर शाम या रात तक मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का अनुमान जताया है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिन में गर्मी बनी रहेगी लेकिन शाम के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आंधी के साथ हल्की बारिश संभव है।
यूपी में कई जिलों में कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। 11 से 14 मई के बीच कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Kal Ka Mousam 11 May
पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कई जिलों में धूलभरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी गरज-चमक के साथ मौसम खराब हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 से 13 मई तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्के बादल दिख सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। Kal Ka Mousam 11 May
मध्य प्रदेश और गुजरात में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल में गर्म हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के अहमदाबाद और कच्छ क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय बादल और हल्की बूंदाबांदी भी संभव है।
उत्तराखंड और हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam 11 May
महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और मराठवाड़ा क्षेत्र में गर्मी और उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। कोंकण क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। Kal Ka Mousam
दक्षिण भारत में कल कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।