हरियाणा में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अब होगी झमाझम बरसात! देखें अगले 5 दिन का मौसम
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
5 मई, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ का आंशिक प्रभाव कल 6 मई तक बने रहने की संभावना है जिस के कारण कल 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
परंतु 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार