{"vars":{"id": "128336:4984"}}

मौसम_अपडेट: मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कल भी मौसम में बदलाव संभव; पंजाब, हरियाणा राजस्थान में होगी बरसात 

 
उत्तर भारत को कल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहा है। जिसका असर आज रात से मैदानी इलाकों से हटने लगेगा।

लेकिन कल ही आ रहे नए मध्यम श्रेणी का ताजा WD के आने से हल्का बदलाव कल भी मैदानी इलाकों में होगा।

कल दिन और देर शाम बाद के घंटों में पश्चिम पंजाब, पश्चिम हरियाणा और साथ लगते उत्तर राजस्थान के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। 

बाकी ज्यादातर जगह कल मौसम साफ, बेहद गर्म और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। बारिश की संभावना शेष उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में नहीं है। लेकिन हल्के बादल नजर आ रहा है मगर बारिश की संभावना नहीं है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:
इस सिस्टम का ज्यादा असर 19 अप्रैल के दौरान देखने को मिलेगी। आज जैसी बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने की प्रबल संभावना है।

इस छोटे बारिश के दौर के बाद प्रचंड गर्मी के दौर के लिए भी तैयार रहिएगा।