{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Weather Update : देशभर में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 3 दिन बरसेंगे बादल;  कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

 
Weather Update : देशभर  में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम के अलावा अब दिन का तापमान भी गिरने लगा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने  ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों यानी कि 8 दिसंबर तक भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी 

इस वजह दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश (यूपी) में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना ह। वहीं, मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड के साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तरी हिस्से में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहे हैं। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में तीन दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसका सीधा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मैदानी हिस्सों में पड़ने की संभावना है। 

वहीं 8 दिसंबर के बाद इन इलाकों में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह पाला पड़ने की संभावना है। 

शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी अंदरूनी ओडिशा के कुछ इलाकों में और 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शीत लहर की चेतावनी है। 

जानें कैसा रहेगा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं है. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, फिर 2-3°C गिरावट और गुजरात में 7 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं है. वहीं, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. हालांकि, पहाडों पर बारिश की वजह से मैदानी हिस्सों में पारा गिरने की संभावना है.

कोहरे का अलर्ट 

IMD ने कोल्ड वेव और घने कोहरे की चेतावनी भी जारी है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी ओडिशा में 6-7 दिसंबर को कोल्ड वेव रहेगी। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ठंड का कहर जारी रहेगा। सुबह के समय असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6-10 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल में 6-8 दिसंबर और ओडिशा में 6-7 दिसंबर को कोहरा रहेगा। 

जानें आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार दक्षिण के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से मैदानी भाग में तीन दिनों तक पारा चढ़ने की कोशिश करेगा, मगर बारिश के जमाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है