Weather Update 23 Feb 2026: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान
इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-राजधानी में तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा पहाड़ों पर भी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने का निर्देश जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
दिल्ली में एक बार फिर आईएमडी ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि दिल्लीवासियों की एक बार फिर टेंशन बढ़ने वाली है। विभाग के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, प्रगति मैदान, कुतुब मीनर समेत कई जगहों पर दिन के समय 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, सुबह के समय कोहरा छा सकता है।
23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 22 फरवरी को केरल और माहे में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।
उत्तराखंड, हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है; 22 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में, 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, और 23 और 24 फरवरी को असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभाग के मुताबिक जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, भरतपुर, डीडवाना, सीकर, फलौदी और गंगापुर सिटी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।