{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें कहां-कहां होगी बरसात ?

 
Kal Ka Mousam: देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल मौसम कितना परिवर्तनशील रहने वाला है आइए देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, कल कहां-कहां बारिश होने वाली है। देखें पूरी जानकारी...

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने अब दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5–6 दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। Kal Ka Mousam

अरब सागर में उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'शक्ति' अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। यह तूफान 7 अक्टूबर की सुबह तक और कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। 

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि 9 और 10 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

UP में 8 अक्टूबर से ही गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी, जिसका असर 12 अक्टूबर तक रहेगा। अब मानसून भी धीरे-धीरे वापस जाने वाला है

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

बिहार में 7 और 8 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। IMD के अनुसार, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। 

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ी जिलों- पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

पूर्वी और मध्य भारत में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 7 और 8 अक्टूबर को बिजली के साथ बारिश के आसार है। जबकि विदर्भ (महाराष्ट्र) में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।