कल का मौसम 12 अप्रैल : अगले कुछ घंटों में कई राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD का अलर्ट
आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
देखें कल 12 अप्रैल रविवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में बारिश का प्रहार अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल के लिए एक बार फिर से उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। Kal Ka Mousam
वहीं, पहाड़ी राज्यों में अगर घूमने की प्लानिंग है तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 17 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 13 से 14 अप्रैल के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल के दौरान भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है।
देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को दिल्ली में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक कल यानी 12 अप्रैल को दिन में तेज हवा चलेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कई जिलों में लू वाली हवा चलेगी। कल यूपी के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं। Kal Ka Mousam
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 12 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं। इस दौरान लू भरी हवा चलेगी।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक उत्तराखंड में 12 -13 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाके में हल्की बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ है। Kal Ka Mousam
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
किन्नौर, शिमला, सोलन, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 12 अप्रैल को बारिश से राहत रहेगी। हालांकि, हरियाणा में अब तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हरियाणा के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी उनमें पानीपत, जिंद, कैथल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में कल यानी 12 अप्रैल को बारिश की थोड़ी भी संभावना नहीं है। लेकिन अब गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। पंजाब के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में 12 अप्रैल से मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शोपियां, बांदीपोरा, रामबन, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, राजौरी, सांबा, गांदरबल, कठुआ, डोडा, उधमपुर शामिल हैं। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कल यानी 12 अप्रैल को बारिश का किसी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन राजस्थान में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें, जयपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, प्रतापगढ़, अजमेर, फलौदी, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, जैसलमेर, चुरू और बूंदी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में भी 12 अप्रैल को बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड गर्मी का कहर दिखने वाला है। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, गुना, नीमच, रतलाम, झबुआ, उज्जैन और रीवा शामिल हैं। Kal Ka Mousam
असम में कल कैसा रहेगा मौसम
असम में भी 12 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। असम के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें लखीमपुर, कछार, तिनसुकिया, जोरहाट. गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, उत्तरी लखीमपुर शामिल हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें दार्जिलिंग, हुगली, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग शामिल हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है।