कल का मौसम 13 अप्रैल: अगले 15 घंटे के अंदर 11 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट जारी
आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 13 April
देश में बारिश और आंधी का प्रहार अभी रुकने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से हिमाचल, पंजाब समेत 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और बादल गरजने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 13 और 14 अप्रैल को लू वाली हवा टेंशन बढ़ाने वाली है।
देश के 11 राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। किसानों से बेहद सतर्कता बरतने को कहा गया है। Kal Ka Mousam 13 April
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 13 अप्रैल को दिल्ली में सुबह के समय तेज हवा चलेगी। हालांकि, दोपहर में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी में 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लू वाली हवा मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। कल यूपी के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर और देवरिया शामिल हैं। Kal Ka Mousam 13 April
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार वालों को कल यानी 13 अप्रैल को बारिश से राहत जरूर मिलेगी लेकिन गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें पूर्वी चंपारण, पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और लखीसराय शामिल हैं।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 13 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाके में मध्यम बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ है।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
शिमला, किन्नौर, सोलन, सरमौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 13 April
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 13 अप्रैल को हल्की बारिश की चेतावनी है। हरियाणा के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें अंबाला, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, पंचकुला, रोहतक और कैथल शामिल हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में कल यानी 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है। पंजाब के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें अमृतसर, चंडीगढ़, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, लुधियाना, फाजिल्का और तरनतारन शामिल हैं। Kal Ka Mousam 13 April
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 13 अप्रैल को आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला, अनंतनाग, कठुआ, उधमपुर, रियासी, रामबन, गांदरबल शामिल हैं।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कल यानी 13 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, राजस्थान में कल से पचंड गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जिन जिलों में दोपहर में लू वाली हवा चलेगी उनमें चुरू, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, अजमेर, फलौदी, हनुमानगढ़, सीकर, भरतपुर, बूंदी, उदयपुर और जैसलमेर शामिल हैं। Kal Ka Mousam 13 April
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।
असम में कल कैसा रहेगा मौसम
असमें में 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। असम के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें गुवाहाटी, लखीमपुर, कछार, तिनसुकिया, जोरहाट, कोकराझार, डिब्रूगढ़, करीमगंज, कामपुर और गोलाघाट शामिल हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 13 April
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में 13 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, नादिया, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और उत्तर 24 परगना शामिल हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।