{"vars":{"id": "128336:4984"}}

कल का मौसम 14 अप्रैल: अगले 12 घंटे में कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का पूर्वानुमान 

 
कल का मौसम 14 अप्रैल 2026 : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देशभर में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से मौसम ठंड हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है। कल यानी 14 अप्रैल मंगलवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। 

आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल 14 अप्रैल मंगलवार को कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 14 April

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के लिए तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

कई राज्यों में लू वाली हवा भी चलेगी। IMD के मुताबिक 14 अप्रैल से महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और ओडिशा में भयानक गर्मी पड़ने वाली है। 

देश के 9 राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। लोगों का बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की भी आशंका है। किसानों को मौसम का ध्यान रखकर खेत में जाने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam 14 April

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दोपहर में लू वाली हवा चलेगी जिससे सावधान रहने की जरूरत है। 

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन अब कई जिलों में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। साथ ही लू वाली हवा मुश्किलें बढ़ाएंगी। यूपी के जिन जिलों में कल से भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर शामिल हैं। Kal Ka Mousam 14 April

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 14 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन अब लू वाली हवा लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। वहीं, बिहार के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर और लखीसराय शामिल हैं।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, नैनीताल, अल्मोड़ा और चमोली शामिल हैं। Kal Ka Mousam 14 April

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी,लाहौल और स्पीति में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। 

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में 14 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है लेकिन अब भीषण गर्मी से हालत खराब होने वाली है। हरियाणा के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, पंचकुला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, फतेहाबाद और रोहतक शामिल हैं। Kal Ka Mousam 14 April

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में कल यानी 14 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन अब गर्मी कहर बरपाएगी। पंजाब के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें अमृतसर, पठानकोट, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, अबोहर, लुधियाना, जालंधर शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 14 अप्रैल को बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर शामिल हैं। 

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 14 और 15 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन अब गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलेगा। राजस्थान के जिन जिलों में खतरनाक गर्मी पड़ने वाली है उनमें जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, सीकर, डुंगरपुर, झालवाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, उदयपुर, भरतपुर, सिरोही और प्रतापगढ़ शामिल हैं। Kal Ka Mousam 14 April

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम 

MP में 14 अप्रैल को बारिश का किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन राज्य में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खजुराहो, खरगोन, मंडला, जबलपुर,मुरैना, दमोह, नीमच, भिंड, कटनी शामिल हैं।

असम में कल कैसा रहेगा मौसम

असम में 14 अप्रैल को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, शिवसागर, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार और दीमा हसाओ शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 14 April

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में 14 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरद्वार, नादिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, झारग्राम और उत्तर 24 परगना शामिल हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

केरल में कल कैसा रहेगा मौसम

तिरुवनंतपुरम, कन्नूर,कोझिकोड, मल्लपुरम,पलक्कड़ में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। मछुआरों को समुद्री किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।