{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें नई रिपोर्ट 

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देखें IMD द्वारा जारी नई कल की मौसम रिपोर्ट...

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जहां शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 2 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 20 शहरों में घना कोहरा से अंधेरा छाएगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ेंगी। कई जगहों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी Kal Ka Mousam

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तरपूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक और बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में 24 दिसंबर तक रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड और झारखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को और पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है।

इन 20 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट Kal Ka Mousam

यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, बरेली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और फतेहाबाद में घने कोहरे से अंधेरा छाने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, कपूरथला, मानसा और मोगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल यानी 22 दिसंबर को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं कल, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल मौसम के बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। 22 दिसंबर को बराबंकी, बहराइच, कानपुर शहर, श्रावस्ती (एपी), अयोध्या और फुरसतगंज में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमि उत्तर प्रदेश के आगरा, टुंडला, मुजफ्फर नगर और अलीगढ़ी में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर से कम हो जाएगी।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 दिसंबर को बिहार के पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद सीवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद,नवादा, शेखपुरा, नालंदा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मिथिलांचल और सीमांचल में भी घने कोहरे के चलते सुबह में अंधेरा छा सकता है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कल 22 दिसंबर को उत्तराखंड के पंतनगर, खटीमा, हरिद्वार और काशीपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के 12 बजे के बाद धूप खिलने की उम्मीद है। दृश्यता50 मीटर से नीचे जाने की संभावना है।

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी पंजाब के अमृतसर, हलवारा और गुरदासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे जा सकती है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

हरियाणा में कल यानी 22 दिसंबर को कुछ जिलों हिसार और सिरसा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहने की संभावना है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 22 दिसंबर से राजस्थान के अधिकांश शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिन शहरों में अलर्ट रहने की जरूरत है उसमें श्री गंगा नगर, सीकर, उदयपुर, जोधपुर और चुरू शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 दिसंबर को पूर्व मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, खजुराहो में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहेगी। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश के दतिया और ग्वालियर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।