{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam: देश के इन राज्यों में कल होगी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
Kal Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। देशभर में त्योहारी महीने में मानसून की वापसी के बाद फिर से नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। IMD की मानें तो अगले 10 दिन तक मानसून की वापसी पर ब्रेक लग सकता है, जिससे उत्तर भारत के राज्यों में बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में एक और नया वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी और पूर्वोत्तर के हिस्सों में बादल बरसते नजर आएंगे। 

अगले 24 घंटे की बात करें तो बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। Kal Ka Mousam

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि-वज्रपात होने के साथ वर्षा का अलर्ट है। 3 अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में तूफानी हवाओं के साथ बादल मूसलाधार बरसेंगे, जिससे गर्मी और उमस से राहत महसूस होगी। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बुंदलेखंड के जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट के साथ फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam

IMD की मानें तो 3 से 6 अक्टूबर तक राज्य में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इतना ही नहीं 6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने और 7 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अगर, वर्षा का क्रम जारी रहा तो अगले कुछ दिन तक दिन का तापमान कम रहेगा, जिससे गर्मी का एहसास कम होगा और रात्रि का तापमान गिरेगा। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में धूप छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार दशहरे के दिन गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बारिश होने से दशहरे मेले में खलल पड़ सकती है। हालांकि, कोई बड़ा मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है, लेकिन अगले 2 दिन तक बादलों के बरसने के संकेत हैं। Kal Ka Mousam

हालांकि, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई। लेकिन, अगले 2 दिन मौसम एक्टिव रह सकता है।

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। IMD ने चार अक्टूबर तक गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दशहरा उत्सव के दौरान रांची और कई अन्य इलाकों में बारिश जारी है। IMD ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 6 अक्टूबर तक राज्य भर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तीन अक्टूबर तक लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार के विभिन्न हिस्सों में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश के कारण दशहरे का मजा फीका हो रहा है, मेल इत्यादि में लोगों की संख्या कम हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 अक्टूबर को करीब 35 जिलों में मौसमी गतिविधियां हुईं। इस दौरान राजधानी पटना, बेतिया, नालंदा, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति रही। Kal Ka Mousam

IMD के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिन तक राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने एवं बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी, जिससे तापमान कम रहेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान में मौसम सुहावना रहने के संकेत दिए हैं। 3 अक्टूबर को राज्य के झुंझनू, सीकर, जयपुर, टोंक, नागौर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, राजसमंद, बूंदी और टोंक समेत कई पड़ोसी जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इसके प्रभाव से आंधी के साथ बादलों की गरजने चममके के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावनाओं के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रूद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। Kal Ka Mousam

इस दौरान हवाओं का वेग तेज रहेगा और कई इलाकों में ओले गिरने और बिजली कड़कने का खतरा बना रहेगा। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 5 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, आंधी, ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

ओलावृष्टि के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि, कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी। IMD के मुताबिक, सोलन, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

पूर्वोत्तर में कल का मौसम Kal Ka Mousam

पूर्वोत्तर में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अच्छी खासी बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) ने सात जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट और 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है एवं शेष सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

IMD ने पुरी, गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, कलाहांडी और कन्धमाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मलकानगिरी, नबरंगपुर, बलांगिर, सोनपुर, बौध, अंगुल, ढेंकनाल, नयागढ़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिले में भीषण बारिश का पूर्वानुमान है। Kal Ka Mousam

कोलकाता में कल का मौसम

कोलकाता में गुरुवार दोपहर भारी बारिश दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, अभी और अधिक बारिश हो सकती है। विजयादशमी को मौसम के बदले मिजाज से दुर्गा पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन में दिक्कत आ सकती है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में बादल छाए हुए हैं और दोपहर होते-होते बादल घिर आए और हल्की बारिश ने शहर भर में मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। 

अगले कुछ घंटों में कोलकाता और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। Kal Ka Mousam

महाराष्ट्र में कल का मौसम

महाराष्ट्र के कई जिलों में बादलों का रुख तेज है। IMD ने नासिक समेत कई जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर, मराठवाड़ा और कोंकण इलाकों में मौसमी गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग की मानें तो राज्य से अभी 15 अक्टूबर तक मानसून वापस नहीं होगी, लिहाजा अगले 15 दिन तक बादल बरस सकते हैं, जिससे तापमान कंट्रोल रहेगा। मुंबई में भी बीच-बीच में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है।