Kal Ka Mousam: देशभर में कल 9 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, जाने अपने शहरों का हाल
मार्च की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज हो गया है। पहाड़ी राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अधिक रह सकता है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। Kal Ka Mousam
IMD के अनुसार, गर्मी के तेज होते असर के बीच बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के के कारण 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमायली क्षेत्रों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर हिमाचल में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 7 राज्यों में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam
IMD के अनुसार, विदर्भ, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 8 से 12 मार्च तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि अभी से ही लोग एसी का इंतजाम करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं। Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की तरह यहां भी 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सामान्य गति से हवाएं चलेंगी। मोटे तौर पर देखें तो उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया है। IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
8 से 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।