{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mousam 5 May : हरियाणा समेत इन राज्यों में कल बारिश का अलर्ट! देखें मौसम का नया पूर्वानुमान 

 
Kal Ka Mousam 5 May 2026, कल का मौसम 5 मई, कल का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों की बारिश से देशभर में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब मई का महीना शुरू होते ही फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है।

कल यानी 5 मई सोमवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 5 May

देखें कल 5 मई सोमवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

देश में अभी बारिश-तूफान का दौर थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 5 मई के लिए यूपी, बिहार, हिमाचल समेत 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

इतना ही नहीं पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की प्रबल संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 5 May

वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

17 राज्यों में बारिश- आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को 17 राज्यों यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam 5 May

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली (5 मई- आसमान में बादल छाए रहेंगे): मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 5 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश (5 मई- मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी): मेरठ, अलीगढ़, मोरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 5 May

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार (4 मई-भारी बारिश की संभावना): अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

झारखंड (5 मई- बारिश की चेतावनी): गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam 5 May

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड (5 मई- बारिश- आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। 

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश ( 5 मई- भारी बारिश का अलर्ट): कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा और हमीरपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 5 May

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब ( 5 मई- मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट): पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, गुरदासपुर, मोहाली, सास नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान ( 5 मई- बारिश- आंधी की चेतावनी): हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 5 May

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश ( 5 मई- बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, जबलपुर, सतना, बालाघाट, विदिशा, रीवा और कटनी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।