आज का मौसम 24 अप्रैल : हरियाणा-राजस्थान समेत किन-किन राज्यों में होगी बारिश ! जाने अपने शहरों का हाल
आज यानी 24 अप्रैल शुक्रवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
देखें आज 24 अप्रैल शुक्रवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। IMD ने अब पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तर भारत में भी आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। Aaj Ka Mousam 24 April
IMD के अनुसार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 24 से 29 अप्रैल गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 24 से 29 अप्रैल तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24 से 29 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में 25, 26, 28 और 29 अप्रैल और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ 26 से 28 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में 28 और 29 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान है। Aaj Ka Mousam 24 April
उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई क्षेत्रों में 23 से 27 अप्रैल के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम जारी है। दोपहर के समय हाल ऐसा है कि बाहर निआजना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। जबकि 26 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 24 April
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ-साथ अब लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। IMD के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम मिला-जुला रहेगा। 24–27 अप्रैल के बीच पूर्वी हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी गर्मी का असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 28–29 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। Aaj Ka Mousam 24 April
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार के मैदानी इलाकों में 24 से 25 अप्रैल तक लू का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद 25-26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा और कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल के बीच लू का सबसे अधिक असर रहेगा। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर जिलों में भीषण गर्मी और गर्म रातों की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। Aaj Ka Mousam 24 April
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। 25 से 29 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 24 से 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। Aaj Ka Mousam 24 April
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में 26 से 29 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग जैसे जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26-27 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।