Aaj Ka Mousam 07 March 2026 : आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें कहां-कहां होगी बारिश ?
उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश इलाकों में गर्मी की सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में सप्ताह के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि हिमालयी इलाकों में अभी भी हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल, गुजरात, राजस्थान में अगले तीन दिनों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 07 March 2026
IMD ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam 07 March 2026
कई राज्यों में लू की चेतावनी
IMD ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी भी दी है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार, 7 फरवरी को ज्यादातर सतही हवा दक्षिण दिशा से चलने की संभावना है। सुबह के समय हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलेगी। Aaj Ka Mousam 07 March 2026
उत्तर प्रदेश आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में गर्मी सताने लगी है। आलम ये है कि दिनभर घरों में पंखे चल रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम अधिकतर साफ रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान अधिक रहने से गर्मी का असर महसूस हो सकता है। किसानों को गेहूं, सरसों, चना और आलू की फसलों में सुबह या शाम के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है ताकि बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम किया जा सके। Aaj Ka Mousam 07 March 2026
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में 7 से 12 मार्च के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam 07 March 2026
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4–7°C अधिक दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी दी गई है।