Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, अगले तीन घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Aug 3, 2025, 09:19 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यह अलर्ट सुबह 8.45 बजे जारी किया गया है। अगले तीन घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।