{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा के 21 जिलों में आज फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

 
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून के चलते पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिस वजह लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अच्छी बारिश होने से धान उगाने वाले किसानों को लाभ होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट तो 21 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से सिरसा जिले में शेखूपुरिया के पास रजवाहा टूटने से 50 एकड़ फसल में जलभराव हो गया। IMD के अनुसार 10 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।

कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। दिन के समय गर्मी अधिक होने पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था जो अब नीचे गिर कर 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मानसूनी हवाओं की सक्रियता भी तेजी से अब बढ़ी है। हवा में नमी होने के कारण वर्षा तेज हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना बन रही है।