हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 8 जिलों में अलर्ट; 3 दिन मौसम रहेगा खराब
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। Haryana Weather
मिली जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव होने की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश में तापमान में उछाल दर्ज किया गया है।
एक्सपर्ट बोले-
जानकारी के मुताबिक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के HOD डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। 4 और 5 मई को बारिश और ओलावृष्टि के कारण लू से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 मई तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बारिश के बाद इसमें फिर से कमी आएगी।