{"vars":{"id": "128336:4984"}}

दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश ! देखें मौसम की नई रिपोर्ट

 
Weather Alert : हरियाणा समेत देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम को लेकर हाल ही में विभाग ने अगले 3 घंटों में हरियाणा समेत देशभर के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13.05.2026 @ रात्रि 7.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, भिवानी, जींद, हांसी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

मौसम अलर्ट...

अगले 3 घंटों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। कई जगह तेज आंधी, गरज चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत पर सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर आज मैदानी इलाकों तक साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ पाकिस्तान के ऊपर एक नया कमजोर WD भी पहुंच चुका है। दोनों सिस्टम के मिलने से उत्तर भारत में बादल लगातार विकसित हो रहे हैं और बारिश का दायरा बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला और मोहाली जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

चंडीगढ़ में भी अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यहां बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

दिल्ली NCR में भी अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, आगरा और फिरोजाबाद जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

राजस्थान के जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर और जैसलमेर जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।

पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा के हिस्सों में सबसे ज्यादा सक्रिय मौसम देखने को मिल सकता है जहां तेज तूफानी हवाओं के साथ अचानक तेज बारिश संभव है। खुले स्थानों पर मौजूद लोग और किसान सावधानी बरतें।