हरियाणा में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके चलते तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
IMD के मुताबिक, प्रदेश में आज 14 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वही दूसरी और मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकि स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
करनाल और कैथल में दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा रहा। यहां दिन का तापमान 27.2 डिग्री, तो वहीं रात का पारा 26.5 डिग्री रहा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 4.9°C की गिरावट आई है।