{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather : हरियाणा के किसान रहें सावधान, आज इन जिलों में होगी तेज बारिश

 
Haryana Weather : हरियाणा में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जिस वजह कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 9 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में IMD ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। आइये जानते है हरियाणा में आज कैसा मौसम रहने वाला है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जुलाई को प्रदेश के पंचकुला, अंबाला व यमुनानगर में लगभग 75–100% बारिश की संभावना है। करनाल, पानीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे प्रमुख जिलों में 50–75% बारिश का अनुमान है। वहीं हिसार, भिवानी और कैथल में हल्की बारिश (25–50%) की उम्मीद है। 6-7 जुलाई को पूरे राज्य में छिटपुट बारिश जारी रहेगी, खासकर शाम के घंटे में। स्थानीय लोग सलाह दे रहे हैं कि खेतों में पानी की निकासी का इंतजाम रखें और वाहनों के साथ सावधानी से यात्रा करें।