{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मौसम सामान्य और शांत रहने के आसार है। पिछले दिन कोहरे और ठंड के प्रभाव के बाद आज मौसम सामान्य रहने वाला है। लेकिन रात को हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कल यानी 1 फरवरी से हरियाणा के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

बारिश के साथ 30 से 40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है। इसका प्रभाव खासकर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों और पशुपालकों को सावधान रहने की जरूरत है।


1 फरवरी को यहां-यहां बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के बारिश हो सकती है।