{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार 

 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अधितकम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा चल रहा है। भिवानी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
​मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की सम्भावना हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई और कीट प्रबंधन पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
​12 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार
प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (26.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा एडब्ल्यूएस (26.5) शामिल हैं। जींद (24.8) और पानीपत (23.4) जैसे जिलों में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।