{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम, देखें अपने जिले का हाल

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका आंशिक प्रभाव हरियाणा में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई इलाकों में बादलवाई देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में अभी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

आज हरियाणा के फरीदाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिसार में तापमान 23.0°C, अंबाला में 22.0°C, करनाल में 21.8°C और रोहतक में 21.6°C दर्ज किया गया है।

रातें अभी भी ठंडी, मगर तापमान बढ़ा
तापमान में भले ही बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन रातें अभी भी ठंडी है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल और भिवानी में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अब 9 से 10 फरवरी को फिर से मौसम में बदलाव होगा जिससे कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।