{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। फरवरी महीने में हल्की ठंड और मौसम सुहाना रहता है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। महीने के आखिरी हफ्ते में लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय निकलने वाली धूप गर्मी का अहसास करा रही है। कल यानी 23 फरवरी की बात करें तो प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इतना ही नहीं तापमान सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम जिले के नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में 31 डिग्री तापमान पार होना अपने आप में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

हिसार में 29.7 डिग्री, 
भिवानी में 30.7 डिग्री
 नूंह में 30.2 डिग्री 
करनाल में 27.2 डिग्री
 नारनौल में 28.5 डिग्री 
 अंबाला में 26.6 डिग्री 
चंडीगढ़ में भी तापमान 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री ज्यादा है।