{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 12 मार्च तक खुश्क रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 12 मार्च तक मौसम सामान्यतः खुश्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान 1 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने के आसार है। इस दौरान आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल किसी वर्षा तंत्र की संभावना नहीं। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

तापमान में हो रही लगातार बढ़ौतरी
हरियाणा में मार्च महीने में ही अप्रैल मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है।  ज्यादातर शहरों में तापमान 32 डिग्री से ज्यादा है। हिसार का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चलेंगी हल्की ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। इससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। हालांकि दिन के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। 

मौसम को देखकर करें कृषि गतिविधि

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम के इस रुख का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। किसानों को बदलते रुख को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।