{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर से एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में हल्का बदलाव होगा। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि हरियाणा के अन्य हिस्सों में मौसम खुश्क रहने वाला है।

प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। रविवार को नहूं में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सुबह शाम की रह गई ठंड
बारिश के बाद अब गर्मियों की शुरुआत हो गई है। वहीं बीच-बीच में एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह और शाम को ठंड बरकरार है। जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं।

24 से तापमान में रहेगा उतार चढ़ाव

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो  24 फरवरी से हरियाणा, NCR और दिल्ली क्षेत्र में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा। वर्तमान में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

फरवरी के अंत में बढ़ेगा तापमान
फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव न होना बताया जा रहा है। अगर स्थिति यही बनी रहती है तो लोगों को समय से पहले गर्मी का अहसास होगा।