{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी महीने मे पड़ रही मई जैसी गर्मी, 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा 

 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हरियाणा के 5 शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और औसतन सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं सहित रबी फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है।
मौसम विभाग केमुताबिक भिवानी में 31.0°C, नूंह में 30.9°C, महेंद्रगढ़ में 30.3°C, गुरुग्राम में 30.2°C और नारनौल में पारा 30.2°C दर्ज किया गया। वहीं हिसार और भिवानी में तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
फरवरी के अंत तक रहेगा उतार-चढ़ाव
प्रदेश के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फरवरी के आखिरी दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।
मार्च से बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार
मौसम विभाग के विश्लेषण के मुताबिक, मार्च का महीना ज्यादा गर्म रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है।