{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से झमाझम बारिश की संभावना, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में गुरुवार को औसतन 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश में तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने 14 मार्च से हरियाणा के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हरियाणा में गुवारा को सबसे ज्यादा तापमान पलवल में  36.7°C दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 32.9°C और न्यूनतम तापमान 18.3°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 14 मार्च से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार है। इस बदलाव से दिन के तापमान में कुछ और गिरावट होने की संभावना है। जिसे मार्च महीने में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।


दो दिन ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग की मानें तो 14 मार्च को हरियाणा के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान  हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 मार्च को चेतावनी का दायरा बढ़कर उत्तरी और पूर्वी जिलों तक पहुंच सकता है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के आसार है।