Haryana Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे से कम विजिबिलिटी होगी। जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 1 फरवरी को हुई बारिश और ओलों के कारण कोहरे का मौसम बन गया है। वहीं दिन चढ़ने के साथ कोहरे का प्रभाव कम दिखेगा। धूप निकलते ही ठंड से राहत मिलेगी। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिख रहा उतार चढ़ाव
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है।
कल से कोहरा छंटने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। बुधवार से कोहरे में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है जिससे ठंड में कमी आएगी।