Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी
Updated: Feb 1, 2026, 07:16 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग की मानें तो आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। जानिए आज मौसम कैसा रहने वाला है।
हरियाणा के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना थोड़ी बेहतर हुई है। साथ ही सिरसा और फतेहाबाद की ओर भी हल्की बारिश की उम्मीद कुछ हद तक बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।
1 फरवरी वाला सिस्टम थोड़े पंजाब के भागों को भी प्रभावित कर सकता है लेकिन 2 की शाम से 3 फरवरी वाला सिस्टम थोड़ा यूपी की तरफ खिसकता दिख रहा है तो वो सिस्टम यूपी से लगते हरियाणा के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
हल्की वर्षा की संभावना वाले जिले:
गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, मोहाली, संगरूर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और पठानकोट।
➡️ इन जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश की ही उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा और बहुत ही इक्का-दुक्का जगहों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश हो सकती है।
➡️ हल्की ओलावृष्टि की संभावना से भी पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता।
कम संभावना वाले जिले:
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी।
➡️ इन जिलों में बारिश की संभावनाएँ कम हैं, लेकिन फिर भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
➡️ इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि की बहुत कम संभावना बन सकती है।
☁️ बादल और हवाएँ
सभी क्षेत्रों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
अगले 3–4 दिनों तक हल्की पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलने की संभावना है।
❄️ ठंड और तापमान का हाल
दिन में धूप न निकल पाने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
🌫️ आने वाले दिनों में धुंध का पूर्वानुमान
1 से 5 फरवरी के बीच धुंध की वापसी संभव है।
कई स्थानों पर सुबह घनी धुंध देखने को मिल सकती है और कुछ इलाकों में धुंध देर दोपहर तक छंटने में समय ले सकती है, जिससे फिर से शीत-दिवस की स्थिति बन सकती है।
➡️ हालांकि न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।
➡️ न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।