{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में  मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अब बारिश 14 मार्च की बजाय 15 और 16 मार्च को होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के  उत्तरी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 17 मार्च को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 


जानिए हरियाणा में कैसा है दिन और रात का मौसम…

गर्मी से मामूली राहत 

 आज बादलवाई और हवाओं के रुख में बदलाव से अधिकतम तापमान में मामलूी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद भी प्रदेश में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

सामान्य से ऊपर बनी हुई है रातें 

वहीं औसत न्यूनतम तापमान में आज कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन यह सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। आज प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 15.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।