{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में समय से पहले गर्मी की एंट्री, 5 शहरों में 32°C से ऊपर पहुंचा तापमान

 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी खत्म होने वाली है। लेकिन गर्मी ने समय से पहले तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। मौसम विभाग के आकड़ो के अनुसार हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से  5.1°C ज्यादा दर्ज किया गया। तापमान में यह अधिकता भीषण गर्मी का संकेत दे रही है। हिसार में तापमान  32.9°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

नारनौल में तापमान 32.2°C
 भिवानी में 32.4°C
 गुरुग्राम में 32.6°C
 नूंह में 32.7°C 
 करनाल, सिरसा, जींद, रोहतक और यमुनानगर को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 


हरियाणा के अलग-अलग शहरों का तापमान।
अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री का इजाफा मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से बहुत ज्यादा है। हिसार 32.9°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।  

हरियाणा में सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में पिछले कल के मुकाबले 2.6°C की बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 3.7°C अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 12.8°C दर्ज किया गया। वहीं, हिसार और जींद जैसे शहरों में रात का पारा 16.6°C और 16.7°C तक पहुंच गया है। अधिकांश क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आया है, जिससे सुबह और शाम की गुलाबी ठंड अब पूरी तरह गायब हो चुकी है।