{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Udpate: हरियाणा में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 17-18 को बारिश की संभावना

 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम खुश्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। लेकिन इसके बाद गर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को हरियाणा में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।हरियाणा में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 17-18 को बारिश की संभावना

फरवरी का महीना आधा गुजरने के बाद मौसम में गर्माहट महसूस होने लगी है। यही वजह है कि रविवार को पलवल में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से बहुत ज्यादा है।


वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। रविवार को अंबाला का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड खत्म हो जाएगी तथा गर्मी की दस्तक पूरे प्रदेश में हो जाएगी।

कल छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में  17 फरवरी को सक्रिय होने के आसार है। इससे 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बिखराव वाली हल्की बारिश के आसार है।

यहां छाए रहेंगे बादल

इन जिलों के अलावा शेष हरियाणा विशेषकर उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे।