{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

Haryana Weather : हरियाणा में तीन घंटे बाद अचानक बदलेगा मौसम, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश के आसार है

 
Haryana Weather : हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते लोगों को  गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 

IMD के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

तीन घंटे में इन जिलों में होगी बरसात 

मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह अगले तीन घंटों में करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत  जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।