Haryana Weather: हरियाणा में अगले 2 दिन बारिश और आंधी की चेतावनी, देखें नई मौसम रिपोर्ट
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बता दें कि मार्च में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसके प्रभाव से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मार्च महीने में 19 % अधिक बारिश हुई है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
बारिश और ओलावृष्टि
न्यूनतम तापमान : प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 13.9 डिग्री सेल्सियस तापमान सोनीपत में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 17.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 15.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Haryana Weather
गुरुग्राम में करीब 16 डिग्री सेल्सियस और भिवानी-सिरसा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अधिकतम तापमान : प्रदेश में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबाला में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 32.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 32.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। Haryana Weather
हिसार में 30.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। बादलों और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 अप्रैल को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
सबसे ज्यादा बारिश
हरियाणा में मार्च 2026 के दौरान मौसम ने कई बार करवट ली और इसका असर बारिश के आंकड़ों में साफ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है।