Haryana Weather: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया। यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में आरेंज व बाकी शेष 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। वहीं हरियाणा के 6 जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। Haryana Weather
जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। बाकी जिलों में भी बादल छाए हुए है।
इससे पहले सोमवार को भी 14 जिलों में दिनभर रुक रुक पर हुई बारिश हुई थी, जिसके कारण जलभराव की तस्वीरें भी सामने आई थीं। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का ये रूप 27 अगस्त तक जारी रहेगा। Haryana Weather