Haryana Weather : हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट?
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
विभाग ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।Haryana Weather
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना बनी रहेगी। Haryana Weather