{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान! अगले तीन घंटे में आ रहा बड़ा तूफान

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नई रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके हिसाब से अगले 3 घंटों में प्रदेश में तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में आज 27 जनवरी यानि मंगलवार को 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इनमें भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर शामिल है। 

मौसम विभाग के अनुसार, ओलावृष्टि से भिवानी, रोहतक, हिसार, यमुनगर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, इन 10 जिलों के अलावा सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूंह में बारिश हुई। दोपहर बाद फरीदाबाद में भी बारिश हुई। Haryana Weather

मौसम विभाग ने आज दिन भर के लिए प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दोपहर दो बजे जारी अपडेट के अनुसार, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला में अगले तीन घंटे में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, नूंह, पलवल, ताऊरू, बल्लभगढ़, सोहना, गुड़गांव, फरीदाबाद, थानेसर, रादौर, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़, कालका में यलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वह बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं को अभी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचेगा। क्योंकि, अभी गेहूं के पौधे में बालियां नहीं आई है। अगर बालियां निकलने के बाद ओले गिरते तो नुकसान बढ़ सकता था। मगर, इस ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान पहुंचेगा।