{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather: हरियाणा में आज से घने कोहरे का अलर्ट, देखें अगले 5 दिन के मौसम की अपडेट  

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिन कहां अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिसंबर को कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। Haryana Weather

वहीं आज से IMD ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिले चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। Haryana Weather

IMD ने आगामी 5 दिनों (11 से 15 दिसंबर) के लिए विशेष रूप से उत्तरी और मध्य हरियाणा के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। कोहरे की चेतावनी को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और घने कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय करने की अपील की है। Haryana Weather

हरियाणा में सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है। राज्य के किसी भी हिस्से में बीते 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में स्थिरता बने रहने की संभावना है, जिससे राज्य में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा।